सेवानिवृति शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

पाकुड़. जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी पियुष कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर श्यामल कुमार दास, सुशील हेंब्रम, तुलसी रविदास, मोहम्मद अकीमुद्दीन शेख, अब्दुल रऊफ, निर्मला मुर्मू, मुमताज बेगम, किशोरी रविदास, संजय स्वर्णकार, निरोजनी किस्कू सहित तीन पारा शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन सेवा, समर्पण एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया. अपर समाहर्ता ने शिक्षकों को समाज का आधार स्तंभ बताते हुए उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की. कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >