फरक्का. न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन में रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से 2.97 लाख रुपये नकली नोटों के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जीआरपी के आइसी प्रशांत राय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा जिला के बैस्टमनगर नगर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर के सुजीत दास (19) व कालियाचक के मुहब्बतपुर के रबीउल शेख (30) किसी व्यक्ति को 2.97 लाख रुपये नकली नोट प्लेटफॉर्म नंबर दो पर देने वाला है. सूचना मिलते ही दोनों को चिह्नित कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त सभी नोट 500-500 रुपये के हैं. दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
