बाइक से गिरकर दो लोग लिए घायल, रेफर

गणपुरा फुलोपानी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के बाबुझुटी गांव से मलिकपुर लौटने के क्रम में सोमवार को गणपुरा फुलोपानी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मोटरसाइकिल पर सवार चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये. सूचना मिलने के साथ ही एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर सीएचसी पाकुड़िया ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में घायल चालक अजरूद्दीन मियां (57) मलिकपुर निवासी है, जबकि साथ में बैठे घायल दिनेश मुर्मू (38) सपादाहा गिरजा टोला निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >