पाकुड़ में पुलिस को देखते ही भागे दो युवक, जेब से निकला 5 ग्राम ब्राउन शुगर

पुलिस को देखते ही भागे दो युवक, तलाशी में पैंट से 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक बरामद. NDPS एक्ट में केस दर्ज, दोनों न्यायिक हिरासत में.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर, बिना नंबर की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और सिल्वर पेपर रोल का टुकड़ा बरामद किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुंदपुर निवासी संदीप दत्ता के पुत्र शिवा दत्ता और कमलघाटी निवासी मो. शमशेर अंसारी के पुत्र मो. जियाउल अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस को देखते ही बाइक से भागने लगे युवक

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की शाम करीब सात बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर हिरणपुर में खरीद-बिक्री और सेवन के उद्देश्य से पहुंचने वाले हैं.

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. इसके बाद एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क स्थित हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास पहुंचे.

इसी दौरान पाकुड़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

पैंट की जेब से मिला करीब 5 ग्राम ब्राउन शुगर

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मो. जियाउल अंसारी के पैंट की दाहिनी जेब से काले प्लास्टिक में पैक करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

इसके अलावा पुलिस ने बिना नंबर की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और सिल्वर पेपर रोल का टुकड़ा भी बरामद किया है. बरामद सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

NDPS एक्ट में केस, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

मामले को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 65/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(ए)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >