पाकुड़िया में विश्व आदिवासी दिवस पर शहीद सिद्धू-कान्हू को नमन, संघर्ष और बलिदान को किया याद

विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़िया में शहीद सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ और थाना प्रभारी ने उनके बलिदान और संघर्षों को याद कर नमन किया।

पाकुड़िया: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया. इस दौरान पाकुड़िया स्थित सिद्धू-कान्हू चौक और तलवा स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद आयोजित सभा में बीडीओ और थाना प्रभारी ने सिद्धू-कान्हू के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के हक-अधिकार की रक्षा के लिए सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो का संघर्ष व बलिदान ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है. वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

अधिकारियों ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज व क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >