अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल आठ को

गुमला जिले में 26 नवंबर को झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 का आयोजन किया जा रहा है.

पाकुड़. गुमला जिले में 26 नवंबर को झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर पाकुड़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तैयारी की जा रही है. संघ के कोषाध्यक्ष गणपत राय ने बताया कि 26 नवंबर को झारखंड के गुमला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इसमें पाकुड़ के खिलाड़ी भी शामिल होंगे. बताया कि मैच में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए 8 नवंबर को ट्रायल सह चयन प्रक्रिया रखा गया है. ट्रायल रानी ज्योति में स्टेडियम में रेखी गयी है. ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को दस्तावेज के रूप में डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >