ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल

काठशल्ला गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

महेशपुर. महेशपुर-सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर काठशल्ला गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महेशपुर धर्मखांपाड़ा गांव निवासी आकबुल शेख, रमजान शेख व बाबू शेख पश्चिम बंगाल मुरारोई से बाइक से अपना घर धर्मखांपाड़ा लौट रहा था. काठशल्ला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर हो गयी. ट्रैक्टर से कुचलकर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला. आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवकों को इलाज के लिए महेशपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक अपूर्वा हर्ष ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति को देखते हुए तीनों घायलों को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. उधर महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >