अवैध हथियार खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन गिरफ्तार

फरक्का थाने की पुलिस को अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में पुन: सफलता हाथ लगी है.

फरक्का. फरक्का थाने की पुलिस को अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में पुन: सफलता हाथ लगी है. फरक्का थाने के आइसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि हथियारों के खरीद-फरोख्त किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इस इनपुट के आधार पर अर्जुनपुर के इलाके से 7 एमएम के पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें शमशेरगंज थाना क्षेत्र निवासी सोमनाथ साहा, सानू महलदार एवं राजा दास शामिल हैं. आगे की कार्रवाई व पूछताछ के लिए अदालत में प्रस्तुत करने के बाद रिमांड पर लिया गया है. विदित हो कि इससे पूर्व 25 जनवरी को राज्य एसटीएफ ने 4 पिस्टल एवं 8 मैगजीन के साथ दो व्यक्ति को फरक्का रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया था. ये हथियार बिहार से डोमकोल जाने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >