तीन आवेदकों को अनुसेवक पद पर मिली नियुक्ति नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय में गुरुवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हो गयी. अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की. बैठक में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत व तथ्यात्मक समीक्षा की गयी. समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत तीन पात्र आवेदकों दिनेश किस्कू, सनत कुमार माल और देवीधन मोहली को अनुसेवक पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अनुकंपा पर दी जानेवाली नियुक्ति केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों के प्रति शासन-प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का परिचायक है. उन्होंने संबंधित शाखा को निर्देश दिया कि स्वीकृत प्रकरणों पर जल्द, पारदर्शी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाये, ताकि लाभार्थियों को समय पर नियुक्ति का लाभ मिल सके, उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो.
जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न
समाहरणालय में गुरुवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हो गयी
