चोरों ने एएनएम के घर से उड़ाये लाखों रुपये के आभूषण

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित एएनएम सुलेखा कुमारी के घर में दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है.

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित एएनएम सुलेखा कुमारी के घर में दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है. मामले को लेकर पीड़ित सुलेखा कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी के लिए निकली थी और दोपहर के दो बजे बजे घर लौटी. देखा कि मुख्य द्वार का दरवाजा टूटा हुआ है, जैसे ही अंदर घुसा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. घर से सोने चांदी के जेवरात, नकद समेत सात लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई है. बताया कि कुछ आभूषण हमारी शादी के थे. कुछ आभूषण अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदा था, जिसे चोरों ने हाथ साफ किया है. बताया कि एक माह पूर्व भी घर में चोरी की घटना हुई है. उस समय घर से सिर्फ एक बाइक की चोरी हुई थी. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की गयी है. मामले को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है. बता दें कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, पर मामलों के उद्भेदन में किसी प्रकार की गति दिखाई नहीं दे रही है. स्थानीय लोगों की माने तो अब चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है. पुलिस के लिए चोर चुनौती बने हुए हैं. एक माह के अंतराल में अब तक चार से पांच घरों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस केवल मामले दर्ज कर लिपा-पोती कर रही है. वह अब तक किसी भी चोर को पकड़ नहीं पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >