केंद्रीय एनक्वास की टीम ने आरोग्य मंदिर का किया मूल्यांकन

पाकुड़. केंद्रीय एनक्वास की टीम ने शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड के रामनाथपुर स्थित आरोग्य मंदिर में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया.

पाकुड़. केंद्रीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) टीम ने शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड के रामनाथपुर स्थित आरोग्य मंदिर में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया. टीम ने सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. टीम ने वहां की व्यवस्था को बारीकी से देखा और संबंधित अभिलेखों की जांच की. टीम में तमिलनाडु के डॉ सुधा व छत्तीसगढ़ के डॉ हर्षा राजपूत शामिल रहे. टीम ने अस्पताल के लेबर रूम, ओपीडी, वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड में मरीजों की व्यवस्था, औषधि वितरण कक्ष के रखरखाव, इमरजेंसी सेवा, पानी की गुणवत्ता व उसके रिकॉर्ड का अध्ययन किया. सिविल सर्जन ने बताया कि पाकुड़ जिले में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एनक्वास टीम की परीक्षण कर रही है. बेहतर सुविधा प्रदान करने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा. मौके पर डॉ सुनील सिंह, क्वालिटी कंसल्टेंट मोहम्मद मोइन, डीडीएम प्रताप कुमार, अर्बन मैनेजर विनोद वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >