विद्यालय का चापाकल खराब, बच्चे परेशान

हिरणपुर. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में चापाकल खराब रहने के कारण विद्यालय के बच्चों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

हिरणपुर. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में चापाकल खराब रहने के कारण विद्यालय के बच्चों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. प्रधानाध्यापक दीपक साहा ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके विद्यालय का चापाकल खराब है. इसे लेकर उन्होंने पीएचईडी विभाग को सूचना दी. बावजूद चापाकल ठीक नहीं कराया जा रहा है. इस कारण विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है. विद्यालय में एमडीएम सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. चापाकल खराब रहने के कारण विद्यालय से सटे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई ग्रामीण भी इसी चापाकल के सहारे अपनी प्यास बुझाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >