हिरणपुर में जर्जर सड़क की तत्काल होगी मरम्मत : सीओ

दुर्गा पूजा को लेकर सरकारी मवेशी हाट परिसर से हिरणपुर बाजार के मुख्य सड़क पर अनवरत बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए जर्जर सड़क की मरम्मत होगी.

हिरणपुर. दुर्गा पूजा को लेकर सरकारी मवेशी हाट परिसर से हिरणपुर बाजार के मुख्य सड़क पर अनवरत बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए जर्जर सड़क की मरम्मत होगी. सीओ मनोज कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप एवं थाना प्रभारी नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से पोकलेन की मदद से मवेशी हाट परिसर से पानी बहाव को रोकने की पहल की. मवेशी हाट परिसर में गड्ढे खोदवाकर पानी के बहाव को रोका गया. पानी के कारण जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मति के लिए नेशनल हाइवे के संवेदक सह प्रोजेक्ट मैनेजर अजय रॉय को आवश्यक सुझाव दिए. प्रोजेक्ट मैनेजर ने जर्जर सड़क को तत्काल मरम्मति करने की बात कही. सीओ ने बताया कि दुर्गापूजा में किसी को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन सजग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >