शहीद : बापू के त्याग व बलिदान समाज के लिए अनुकरणीय : डीसी

पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता व देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहीद दिवस पर दो मिनट मौन रह कर उपायुक्त समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि कैप्शन. मौन रखकर श्रद्धांजलि देते डीसी मनीष कुमार व अन्य पदाधिकारी. संवाददाता, पाकुड़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता व देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शहीद दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का दिवस है. कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श, त्याग एवं बलिदान आज भी समाज को सत्य, अहिंसा एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पर्श कुष्ठ रोग उन्मूलन, फाइलेरिया उन्मूलन एवं सड़क सुरक्षा माह के सफल क्रियान्वयन को लेकर शपथ दिलायी. उन्होंने सभी से जनजागरुकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आमजनों को जागरूक करने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >