पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

कालिदासपुर गांव में एक व्यक्ति का शव गमछी के फंदे से बरगद के पेड़ से लटकता हुआ मिला.

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर गांव में एक व्यक्ति का शव गमछी के फंदे से बरगद के पेड़ से लटकता हुआ मिला. जिला परिषद सदस्य मंजूला हांसदा के अनुसार 57 वर्षीय ठेमका मरांडी का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला है. ग्रामीणों से इसकी जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है. इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना को दे दी गयी है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई है. मामले में पुलिस अपने स्तर से पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >