सीएम के कार्यक्रम में पाकुड़ के लाभुकों ने लिया भाग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में पाकुड़ जिला से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भोगनाडीह भेजा गया.

पाकुड़. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में पाकुड़ जिला से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भोगनाडीह भेजा गया. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, आइटीडीए डायरेक्टर अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह ने लाभुकों से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री की ओर से योजना लाभुकों, नवनियुक्त सेविका, सहायिकाओं एवं अनुकंपा के लिपिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा. अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, वनपट्टा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल आदि का लाभ मुख्यमंत्री देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >