शराब नशे में वाहन चलाने वालों पर करें कार्रवाई

महेशपुर. महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज ने सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी की.

06 अक्टूबर फोटो संख्या-12 कैप्शन- बैठक करते पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज ने सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी की. इसमें महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा एवं रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार आदि मौजूद रहे. पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज ने बारी-बारी से थानों में लंबित कांडों, यूडी, पूर्व से विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं, अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने निर्देश दिया. गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दीवा व संध्या और रात्रि गश्ती करने का भी निर्देश दिया. शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. लक्ष्मी पूजा व दीपावली को लेकर पैनी नजर बनाए रखने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >