32 वर्षीय युवक की संदिग्घ मौत, जांच में जुटी पुलिस

महेशपुर. बाजारपाड़ा स्थित एक घर में 32 वर्षीय युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

महेशपुर. बाजारपाड़ा स्थित एक घर में 32 वर्षीय युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पाकुड़ निवासी सूरज पाल (32) पिछले कई महीनों से महेशपुर-बाजारपाड़ा गांव निवासी निर्मल तिवारी के आवास में किराये पर था. सूरज पाल महेशपुर में हाइवा चालक था, जिसकी शादी महेशपुर-बिलासपुर गांव में हुई थी. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम सूरज पाल की तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसे सूरज पाल के दो बच्चा व उसकी पत्नी महेशपुर-अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सकों की ओर से जांच गयी. चिकित्सकों ने जांच के दौरान सूरज पाल के गले में गहरी चोट व दाग देखते हुए संदेह के आधार पर महेशपुर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआइ सुरेंद्र मोची दलबल के साथ सीएचसी पहुंचकर मामले की छानबीन की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >