विधानसभा चुनाव में बूथ कमेटी करें मजबूत : अफिफ अमसल

गांधी चौक स्थित प्रखंड कार्यालय में झारखंड समाजसेवी संगठन की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व अफिफ अमसल ने किया.

पाकुड़. आगामी विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं. शुक्रवार को गांधी चौक स्थित प्रखंड कार्यालय में झारखंड समाजसेवी संगठन की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व अफिफ अमसल ने किया. बैठक में कई पंचायतों के प्रभारी शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ कमेटी मजबूत करने पर विमर्श किया गया. अमसल ने कहा कि किसी भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी जरूरी है. इसीलिए सभी सदस्य बूथ कमेटी को मजबूत करने में अभी से लग जाएं. बताया कि पाकुड़ से पूर्व विधायक अकील अख्तर चुनाव लड़ सकते हैं. इसकी बहुत जल्द पार्टी घोषणा करेगी. मौके पर आदिल अख्तर, रफीक अहमद, मनीष राज चौबे, बादशाह शेख, अहमदुल्लाह शेख, प्रिंस कुमार, अफजल हुसैन, समीर शेख, मुदस्सर हुसैन, सामा शेख, सादिक अली, शाहनवाज आलम, कलम शेख, अंजरुल शेख आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >