किसानों, महिलाओं, युवाओं से किये वादे पूरा करने में राज्य सरकार विफल: रणधीर

कुंडहित में भाजपा की संगठन सशक्तीकरण सम्मेलन आयोजित हुई जिसमें पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं को किए गए वादे नहीं निभा रही है। धान के भुगतान, किसानों को बीज एवं खाद की कमी, मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को हटाने और बेरोजगारी भत्ता न देने पर आलोचना की। भाजपा बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

कुंडहित में संगठन सशक्तीकरण सम्मेलन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन प्रतिनिधि, कुंडहित कुंडहित स्थित सिंचाई परिसर में भाजपा की संगठन सशक्तीकरण सम्मेलन का जिसका नेतृत्व भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि धान अधिप्राप्ति के तहत किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अब तक पूरी तरह नहीं किया गया है, जबकि खरीफ मौसम सिर पर है. किसानों को न तो समय पर बीज मिल रहा है और न ही पर्याप्त खाद उपलब्ध हो पा रही है. महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बड़े-बड़े दावे किये गये, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया के बहाने हजारों महिलाओं को योजना से बाहर किया जा रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भी सत्यापन के नाम पर किसानों के नाम हटाये गये. उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए रणधीर सिंह ने कहा कि रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुट गई है. नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में पंचायत और बूथ स्तर पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रणधीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है और भाजपा अपना प्रत्याशी उतार रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सत्तारूढ़ गठबंधन को अपने विधायकों पर भरोसा है तो उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं होनी चाहिए. मौके पर भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >