एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया, तैयारियों का लिया जायजा

राजमहल में एक जून को होने वालs लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को एसपी प्रभात कुमार एवं एसडीपीओ विजय कुमार पाकुड़िया पहुंचे.

पाकुड़िया. राजमहल में एक जून को होने वालs लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को एसपी प्रभात कुमार एवं एसडीपीओ विजय कुमार पाकुड़िया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर तैयारी की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 197 उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के रहने के लिए आवासीय व्यवस्था, मतदान केंद्र भवन, शौचालय. पेयजल की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली एवं मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क आदि की व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को कई दिशा निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >