बिजली की समस्याओं का किया गया समाधान

बिजली कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शिविर लगाया गया.

महेशपुर. बिजली कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शिविर लगाया गया. शिविर में जेइ सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू मौजूद थे. शिविर में बिजली बिल में सुधार, उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित शिकायत का आवेदन लिया गया. जेई श्री मुर्मू ने उपस्थित लोगों को बिजली आपूर्ति से संबंधित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी और जागरूक किया. साथ ही कई शिकायतों का त्वरित निष्पादन भी किया. मौके पर उमेश महतो, अंकुर मिश्रा, राहुल पंडित, पंकज पंडित, सुकुमार रविदास, सिपन शेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >