10 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का किया गया वितरण

पाकुड़. जिला संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को 10 किसानों के बीच किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर पंप सेट का वितरण किया गया.

पाकुड़. जिला संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को 10 किसानों के बीच किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर पंप सेट का वितरण किया गया. डीएओ सह परियोजना निदेशक आत्मा मृत्युंजय कुमार ने किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया. श्री कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के लिए डीजल व पेट्रोल इंजन पर किसानों की निर्भरता को कम करना और खेती की लागत में कमी लाना है. इसके अलावा चलंत सोलर ईकाइ का घरेलू उपयोग किसान घरेलू उपकरणों जैसे आटा चक्की, थ्रेशर आदि को चलाने में कर सकते हैं. किसान व्यक्तिगत या समूह के माध्यम से 10 प्रतिशत अंशदान देकर किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बताया कि जिले में 161 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण करना है. इसमें 190 किसानों के आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं. मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा सपन सोनल तिर्की, बीटीएम मुहम्मद शमीम अंसारी, एटीएम हिरणपुर मोहम्मद जुनैद, एटीएम लिट्टीपाड़ा रामेश्वर मुर्मू आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >