गाला अवार्ड समारोह में झारखंड के 500 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, जरूरतमंद छात्रा को मिला लैपटॉप

रांची में आयोजित गाला अवार्ड समारोह में पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

पाकुड़: रांची के हज हाउस में रविवार को फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची की ओर से गाला अवार्ड समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया. इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी बच्ची को पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक ने लैपटॉप भेंट किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे से जुड़ी हैं. आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभावान विद्यार्थी का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री हफीजुल हसन रहे. विशेष अतिथि उर्दू कवि डॉ नवाज देवबंदी मौजूद थे. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, राजमहल विधायक एमटी राजा और डीआइजी नौशाद आलम ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >