प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ाकियारी में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया.
अभिभावकों ने चुने पदाधिकारी
गठन प्रक्रिया में प्रखंड उपप्रमुख नसीमा खातून, समाजसेवी रूहुल अमीन उर्फ कलाम एवं शिक्षा विभाग के घनश्याम चौबे उपस्थित रहे. समिति गठन के दौरान मौजूद अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया.
अध्यक्ष पद के लिए शराफत मियां एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका बेसरा का चयन किया गया. चयन के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. मौके पर प्रधान शिक्षक के अलावा अन्य मौजूद थे.
