चोरी के 24 बैटरी के साथ सात आरोपित गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र से चोरी के 24 बैटरी के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र से चोरी के 24 बैटरी के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी बेलडांगा एसडीपीओ महतसिम अख्तर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के टावर से बैटरी चोरी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसके बाद गुरुवार की रात्रि शक्तिपुर थाने की पुलिस व एसओजी ने चेकपोस्ट पर जांच की. इस दौरान विभिन्न स्थानों से टावर से चोरी की गयी 24 बैटरी के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. सभी को अदालत में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >