संवाददाता, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार रविवार की देर रात एसडीओ साइमन मरांडी व एसडीपीओ डीएन आजाद ने मंडल कारा में औचक छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित थे. इस दौरान पुरुष व महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक व संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ. एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में सभी वार्ड नियम-संगत पाए गये. किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि दृष्टिगोचर नहीं हुई. कैदियों से बातचीत भी की गयी, जहां किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. जेल परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं.
एसडीओ ने पाकुड़ मंडलकारा में चलाया सर्च अभियान
पाकुड़. एसडीओ साइमन मरांडी व एसडीपीओ डीएन आजाद ने मंडल कारा में औचक छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया.
