बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए साइंस शो आयोजित

जिले का 31वां स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया.

पाकुड़ नगर. जिले का 31वां स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंगलवार को रवींद्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न विद्यालयों के कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता, जिन्हें कार्यक्रम के अतिथियों ने सम्मानित किया. इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर केक काटकर पाकुड़ जिले का स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साइमन मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, आरजेडी जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद ने संयुक्त रूप से किया. पीडीजे शेषनाथ सिंह ने जिलावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित साइंस शो की सराहना की. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जिला प्रशासन दिन-रात प्रयासरत है, ताकि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सड़कें, रोजगार और स्वस्थ जीवन मिले. उन्होंने जिलावासियों से स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. एसपी ने कहा कि यह पाकुड़ जिला स्थापना दिवस का पहला आयोजन है. उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जतायी. डीडीसी ने पाकुड़ के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा को याद करते हुए जिले के विकास में सभी को सक्रिय भूमिका निभाने की बात की.

विज्ञान प्रदर्शनी ने बच्चों को किया रोमांचित

कार्यक्रम में आइआरओ फाउंडेशन के संस्थापक मनोहर कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें कई दिलचस्प और ज्ञानवर्धक प्रयोग किए. इनमें क्लाउड बर्स्ट, फायर फाउंटेन, फायर डांस ऑन रॉबिंस ट्यूब और एलिफेंट टूथपेस्ट एक्सपेरिमेंट प्रमुख थे. इन प्रयोगों ने बच्चों को न केवल रोमांचित किया, बल्कि उन्हें विज्ञान के नये सिद्धांतों को समझने का अवसर भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >