झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता साइमन मरांडी को किया याद

झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. साइमन मरांडी एवं माता सुशीला हांसदा की पुण्यतिथि पर डांगापाड़ा चौक में पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हुए। दिनेश मरांडी ने बताया कि स्व. साइमन मरांडी ने आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान की लड़ाई जीवनभर लड़ी और झारखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया। उनके संघर्ष और त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कई स्थानीय नेतागण भी समारोह में मौजूद थे।

प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा चौक स्थित झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेता सह पूर्व मंत्री स्व. साइमन मरांडी एवं माता सुशीला हांसदा की प्रतिमा पर सोमवार को पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व. साइमन मरांडी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक शामिल हुए. दिनेश मरांडी ने कहा कि स्व. साइमन मरांडी झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेताओं में रहे, जिन्होंने आदिवासी समाज के हक-अधिकार, सम्मान एवं पहचान की लड़ाई जीवनभर लड़ी. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने आगे कहा कि स्व. साइमन मरांडी के विचार, संघर्ष और त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेते हुए समाज एवं राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए. इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी स्व. साइमन मरांडी एवं सुशीला हांसदा के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में एगलिना टुडू, मांझी मुर्मू, एमनवेल मरांडी, पप्पू अंसारी, छोटू अंसारी, कालू साहा, चंदन मंडल, बबलू राय, जोतिन बास्की, गोल्डेन हांसदा, बिजय मरांडी, अकबर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >