फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने मामले में छापेमारी दल गठित

पाकुड़. फर्जी दस्तावेजों को आधार बनाकर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन अब जाग चुका है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. फर्जी दस्तावेजों को आधार बनाकर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन अब जाग चुका है. डीसी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने छापेमारी दल का गठन किया है. छापेमारी दल में जिले के वरीय पदाधिकारी सहित बीडीओ सीओ समेत अन्य हैं. एसडीओ ने शहर की जिम्मेदारी बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू व थाना प्रभारी बबलू कुमार को दी है. वहीं मालपहाड़ी की जिम्मेवारी पाकुड़ सीओ अरविंद कुमार बेदिया, मुफ्फसिल व मालपहाड़ी ओपी प्रभारी को दिया गया है. हिरणपुर प्रखंड की जिम्मेदारी सीओ मनोज कुमार, लिट्टीपाड़ी बीडीओ संजय कुमार, अमड़ापाड़ा बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर. पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को दिया गया है. एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि जिले में फर्जी दस्तावेज को आधार बनाकर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया था. फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने से संबंधित प्राप्त आवेदन के आधार पर कई जगह छापेमारी की गयी थी. जांच के क्रम में स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा बताया गया है कि बाहरी लोगों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड बनाया जा रहा है. अन्य राज्यों का आइडी प्रयोग किया जा रहा है. अंदेशा है कि इस प्रकार का अवैध कार्य पाकुड़ जिले के अन्य पंचायतों में भी सक्रिय हो सकता है. इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसकी रोकथाम को लेकर पूरे जिले भर में छापेमारी दल का गठन किया गया है. आधार कार्ड बनाए जाने वाले लोगों को चिह्नित कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >