सीपीआई(एम) और महिला समिति का विरोध प्रदर्शन प्रतिनिधि, पाकुड़ शनिवार को कोर्ट परिसर के समीप सीपीआई(एम) एवं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया. सीपीआई(एम) के जिला कमेटी सदस्य नादेर हुसैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर किसानों, मजदूरों और आम लोगों पर पड़ रहा है. उन्होंने बीड़ी मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए उनके लिए उचित मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की. प्रदेश महिला कमेटी की अध्यक्ष शिवानी पाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसरोकार के मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है. छात्र संगठन के सचिव श्रीचरण कुनाई ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी तथा स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई. जिला सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं. उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की. मौके पर रामप्रवेश पासवान, देवाशीष दत्त गुप्ता, रिजाउल करीम, मुकुल भट्टाचार्य, शिवानी पाल, गोपीन सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.
महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं पर सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
पाकुड़ में सीपीआई(एम) और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों तथा जनसमस्याओं के खिलाफ कोर्ट परिसर के समीप नुक्कड़ सभा कर विरोध जताया। बीड़ी मजदूरों के लिए उचित मजदूरी और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी सरकार से गंभीर काम करने की मांग की गई। सरकारी स्कूलों में शिक्षक कमी, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल समस्याओं का समाधान करने व युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने की भी अपील की गई।
