ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान घायल व्यक्ति को खाट में सड़क पर रखकर बागशिशा गांव के समीप लोगों ने हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

हिरणपुर. पुलिसिया कार्रवाई के दौरान घायल व्यक्ति को खाट में सड़क पर रखकर बागशिशा गांव के समीप लोगों ने हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. दरअसल पुलिस अवैध कोयला ढुलाई पर कार्रवाई के लिए अहले सुबह से ही छापेमारी अभियान चला रही थी. पुलिस ने कार्रवाई कर अनेकों कोयला लदे साइकिल व एक मोटरसाइकिल जब्त भी किया है. बागशिशा के ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए आई तो पुलिस की पिटाई से ही बागशिशा निवासी दिलीप साहा (39) घायल हो गया. उन्हें गंभीर चोट लगी है. उधर सड़क जाम की खबर मिलते ही एसआइ गोपाल महतो, एएसआइ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का काम किया, लेकिन लोग सड़क जाम पर अड़े रहे. बाद में जब पुलिस ने घायल के इलाज का जिम्मा उठाया तो फिर सड़क जाम हटाया. आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया. सड़क जाम के दौरान बागशिशा के मुखिया सुलेमान मुर्मू भी मौजूद थे. उन्होंने ने भी लोगों को समझा बुझाया. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई के दौरान भागने के क्रम में वो व्यक्ति स्वयं घायल हुआ है. उसे किसी भी पुलिसकर्मी ने मारा नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >