नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

पाकुड़. शहर के दिलावर कॉलोनी स्थित राहत नर्सिंग होम में इलाज के बाद एक महिला की अन्य अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने डॉ सोहेल अनवर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर के दिलावर कॉलोनी स्थित राहत नर्सिंग होम में इलाज के बाद एक महिला की अन्य अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने डॉ सोहेल अनवर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने उचित सावधानी नहीं बरती, जिससे महिला की स्थिति गंभीर हुई. इसके बाद उसे बाहर ले जाना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गयी. इस मामले में डॉ सोहेल अनवर ने बताया कि उदयनारायणपुर से शाहिना बीबी इलाज के लिए आई थी. महिला को अचानक पीपीएच की शिकायत हुई, जिसका उपचार नर्सिंग होम में किया गया और 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया. सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में मरीज को यूरीन आउटपुट की समस्या हुई, जिसे देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया. महिला की मौत रेफर किए गए अस्पताल में हुई. नर्सिंग होम में परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मामले की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >