पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

पाकुड़ नगर. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पाकुड़ नगर. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित तकनीकी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें स्वास्थ्य, खनन सुरक्षा, हरित ऊर्जा और मस्तिष्क-संचालित तकनीकों से जुड़े नवाचार शामिल है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने संयुक्त रूप से किया. संस्थान के निदेशक अमिया रंजन ने ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को संबोधित किया. पर्यावरण-मित्र तकनीकों को अपनाने और नवाचार में सक्रिय बने रहने की अपील की. छात्रों की ओर से प्रस्तुत तीन प्रमुख प्रोजेक्टों में नैनोक्योर एआई, स्मार्ट आश्रय और ब्रह्मालिंक-डायमंड बैटरी शामिल रही. इन प्रस्तुतियों ने आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ समाज और पर्यावरण से जुड़े जिम्मेदारियों को भी उजागर किया. कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेशों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को तकनीकी खोज और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. संस्थान ने इस अवसर पर छात्रों के भीतर वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >