पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को भेजा जेल

गदरपाड़ा गांव निवासिनी एक विवाहिता महिला ने अपने पति आताउल शेख के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज करवाया है.

महेशपुर. गदरपाड़ा गांव निवासिनी एक विवाहिता महिला ने अपने पति आताउल शेख के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज करवाया है. पीड़िता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 18 महीना पहले गदरपाडा गांव निवासी आताउल शेख से शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति गाली गलौज करते थे और दहेज की मांग करते थे. वहीं पीड़िता के शिकायत पर महेशपुर थाना कांड संख्या 160/24 दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आताउल शेख को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >