प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में डकैती कांड के फरार आरोपी के घर गुरुवार को कोर्ट के आदेश के बाद इश्तिहार चिपकाया गया. एसआइ गोपाल कुमार महतो और सशस्त्र बल की टीम ने आइपीसी की धारा 395 के तहत फरार चल रहे छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू के घर कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, बरमसिया निवासी छोटा बुलाय लंबे समय से डकैती मामले में फरार है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके घर पर इश्तिहार चिपकाकर जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी जारी की है. पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डकैती के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

डकैती के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Copied link
एसआइ गोपाल कुमार महतो और सशस्त्र बल की टीम ने आइपीसी की धारा 395 के तहत फरार चल रहे छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू के घर कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, बरमसिया निवासी छोटा बुलाय लंबे समय से डकैती मामले में फरार है.