पुलिस ने एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

महेशपुर पुलिस ने फरार वारंटी गदरपाड़ा गांव निवासी रोबी शेख उर्फ रोबिउल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महेशपुर. महेशपुर पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर फरार वारंटी गदरपाड़ा गांव निवासी रोबी शेख उर्फ रोबिउल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कांड के अनुसंधानकर्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 160/24 के तहत आरोपी रोबी शेख के खिलाफ मामला दर्ज था. वह कई महीनों से फरार चल रहा था. मंगलवार की अहले सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >