वाहन के धक्के से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित

वाहन के धक्के से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित

प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल पंचायत भवन के रास्ते में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है. किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है. खंभा क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग 12 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पायी है. जेइ आशीष पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. बिजली सुचारू रूप से बहाल करने पर काम चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >