महेशपुर. प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को पीएम धन-धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में पाकुड़ के सभी छह प्रखंडों के किसानों ने सीधा प्रसारण में भाग लिया. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वरीय वैज्ञानिक डॉ हिमांशू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष 200 किसानों ने कृषि उत्पादकता और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाग लिया. कार्यक्रम में 100 आकांक्षा कृषि जिलों की घोषणा के सीधा प्रसारण में शामिल हुए. मौके पर कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानिक डॉ माया कुमारी, वैज्ञानिक उद्यान डॉ किरण मेरी कन्डीर, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल भट्टाचार्य सहित किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
