नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है. विभिन्न कंपनियों के करीब 25 से 30 पेट्रोल पंप संचालित हैं. शहरी व ग्रामीण इलाकों के अधिकतर पंपों पर ईंधन आसानी से उपलब्ध है. कहीं भी सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल देने की सीमा तय नहीं की गयी है. बाइक व कार चालकों को फुल टैंक तक ईंधन दिया जा रहा है. हालांकि 13 मई को शहर के सुभाष चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने से कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी हुई और उन्हें अन्य पंपों का रुख करना पड़ा, लेकिन अगले ही दिन आपूर्ति बहाल कर दी गयी. बाजार समिति के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले छह दिनों से पेट्रोल की आंशिक कमी बनी हुई है, हालांकि डीजल उपलब्ध है. पंप कर्मियों के अनुसार सप्लाई में तकनीकी व आपूर्ति संबंधी दिक्कत के कारण यह है. महेशपुर में आठ में से दो पर पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं वहीं महेशपुर क्षेत्र में स्थिति कुछ अलग है. यहां कुल आठ पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से दो पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है. पाकुड़िया रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर तकनीकी कारणों से आपूर्ति ठप है. पांच पंपों पर पेट्रोल की बिक्री सीमित कर दी गई है, जहां बाइक चालकों को एक बार में 100 रुपये तक और चारपहिया निजी वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है. क्या कहते हैं पंप संचालक कुल मिलाकर आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं उपभोक्ताओं ने भी राहत की बात कही है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में कमी के कारण लोगों को असुविधा हो रही है. -देवनाथ भगत, पेट्रोल पंप संचाल, पाकुड़ पिछले साल जिस पेट्रोल पंप को जितनी आपूर्ति जिस महीने हुई थी इस साल उसी हिसाब से पेट्रोल पंपों को तेल दिया जा रहा है, जिस कारण कई जगहों पर परेशानी सामने आ रही है. -सौरभ भगत, पंप संचालक पाकुड़िया
पाकुड़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, महेशपुर में किल्लत
पाकुड़. जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है. विभिन्न कंपनियों के करीब 25 से 30 पेट्रोल पंप संचालित हैं.
