मोटरसाइकिल के धक्के से व्यक्ति घायल, रेफर

तालवा गांव के समीप तीखा मोड़ पर गुरुवार की रात 10 बजे बाइक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पाकुड़िया. पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर तालवा गांव के समीप तीखा मोड़ पर गुरुवार की रात 10 बजे बाइक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान रुसीत हेंब्रम (35 वर्ष ) पिता बोका हेंब्रम महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरीडीह देबीनगर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति तलवा साप्ताहिक हटिया आया हुआ था. देर शाम वह पैदल ही अपने घर जा रहा था. अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मारकर चालक फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को इसकी सूचना दी. 108 एंबुलेंस को कॉल कर पाकुड़िया सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉ मंजर ने बताया कि घायल रुसीत हेंब्रम के पैर में गंभीर चोट है. इसी कारण इसे रेफर किया गया है. एएसआइ पप्पू चौधरी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना की जांच में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >