दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी से गर्मी में परेशान रहे लोग

पाकुड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बढ़ गई है। लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण प्रभावित हुए और उमस भरी गर्मी में बुजुर्गों व बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। पावर हाउस में एक 5 एमवीए ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे 10 एमवीए से कम क्षमता पर बिजली सप्लाई हो रही है। विद्युत विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन भेजा है, लेकिन फिलहाल लोग लो वोल्टेज की दिक्कत झेलेंगे।

ट्रांसफार्मर खराब होने से बढ़ी समस्या, बुजुर्ग और बच्चों को हुई ज्यादा परेशानी 15 मई फोटो कैप्शन – ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी प्रतिनिधि, पाकुड़ शहरी और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को बिजली की आंख-मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से लोग दिन भर परेशान रहे. शहर के राज हाई स्कूल रोड, शिवपुरी कॉलोनी, तलवाडांगा सहित कई क्षेत्रों में कमोबेश यही स्थिति बनी रही. दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लो वोल्टेज के कारण लोगों के बिजली उपकरण भी सही तरीके से काम नहीं कर सके. उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी. सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हुई. गर्मी और बिजली की समस्या के कारण लोग काफी परेशान नजर आए. हालांकि शाम में तापमान में कुछ गिरावट आने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली. बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से कुछ समय तक जूझना पड़ सकता है. मामले को लेकर विद्युत कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार पटेल ने बताया कि पावर हाउस में लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं. वर्तमान में 10 एमवीए से कम क्षमता पर बिजली व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है. हालांकि बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं होगी, लेकिन लोगों को फिलहाल लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >