नमाज अदा कर लोगों ने दी बकरीद की बधाई

सदर प्रखंड में बकरीद का त्योहार सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.

पाकुड़. सदर प्रखंड में बकरीद का त्योहार सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह में मस्जिदों व ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा कर सुख, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी. एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने बकरीद की बधाई दी. त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरों की कुर्बानियां दी गई. संग्रामपुर, ईलामी, चाचंकी, चेंगाडांगा, सितापहाड़ी, फरसा, भवानीपुर सहित अन्य ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >