पाकुड़िया सीएचसी में लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच

पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत और डॉ मंजर आलम ने बारी-बारी से मरीजों की जांच की. चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, समय पर भोजन करने की सलाह दी. उन्होंने अनियमित व अनियंत्रित खान-पान, वसायुक्त भोजन, जंक फूड के सेवन से बचने, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन न करने की भी हिदायत दी. डॉक्टरों ने मरीजों को हृदय की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से कराने की भी सलाह दी. बताया कि विश्व हृदय दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य हृदय रोगों की रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना है. शिविर में प्रभात दास, नित्य कुमार पाल, विनोद टुडू, शैलेंद्र सोरेन, बिना मुर्मू सहित एएनएम मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >