जमीन के रैयतों ने विक्रमपुर- महारो पीडब्लूडी सड़क निर्माण कराया बंद

विक्रमपुर से महारो तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसे बेलडीहा गांव के रैयतों ने बंद करा दिया है.

हिरणपुर. पथ निर्माण विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से विक्रमपुर से महारो तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसे बेलडीहा गांव के रैयतों ने बंद करा दिया है. दर्जनों रैयतों ने गोलबंद होकर अपनी जमीन पर चुड़का गाड़कर सड़क निर्माण को रोक दिया है. मामले को लेकर बेलडीहा गांव के रैयत बरका मुर्मू, पौलुस मुर्मू, गणेश मुर्मू, टीकू मुर्मू, ताला मरांडी, फिलिप बेसरा, संग्राम मुर्मू, शिवलाल बेसरा आदि ने बताया कि बेलडीहा मौजा स्थित हमारी जमीन पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा है, जबकि रैयतों से न जमीन का अधिग्रहण किया गया है और न ही मुआवजे की राशि दी गयी है. इसके बावजूद रैयतों की जमीन पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है. इसमें बेलडीहा मौजा स्थित कई बीघा जमीन शामिल हैं. वहीं रैयतों ने कहा कि हमलोग गरीब किसान हैं. कृषि कार्य कर ही परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन विभाग द्वारा रैयतों को जमीन का मुआवजे दिए बिना सड़क निर्माण करने पर जमीन बर्बाद हो जायेगा. कहा अगर जमीन के बदले मुआवजे की राशि जल्द उपलब्ध नहीं कराया गया तो सड़क का निर्माण नहीं करने दिया जायेगा. इसके लिए जमकर विरोध किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार पीडब्लयूडी विभाग की ओर से विक्रमपुर से महारो तक लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से 60 फीट चौड़ा सड़क निर्माण कार्य किया जाना है.

क्या कहते हैं अभियंता

इस बाबत पीडब्ल्यूडी विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात भू-अर्जन विभाग को जमा कर दिया गया है. रैयतों को जल्द उचित मुआवजे की राशि उपलब्ध कराया जायेगा.

-पंकज कुमार, कनीय अभियंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >