संवाददाता, पाकुड़. जिले की बालिका अंडर-23 क्रिकेट टीम रविवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के रवाना हुई. इस दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी व टीम के प्रशिक्षक रानू सिंह मौजूद थे. यह पहला अवसर है जब पाकुड़ जिले की बालिका टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रही है, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. टीम में सृष्टि हांसदा (कप्तान), सुस्मिता मरांडी (उप-कप्तान), बेरोनिका हांसदा, रेवेका मुर्मू, नेहा किस्कू, अनुष्का कुमारी, पूनम मरांडी, सुशीला मरांडी, सीमा किस्कू, अनीता हेम्ब्रम, मनीषा मरांडी, कमोली हेम्ब्रम, खुशी साहा, मीना मुर्मू, सलोनी मरांडी एवं तलाकुरी टुडू शामिल हैं. पाकुड़ टीम का 23 मार्च को गिरिडीह के साथ पहला मैच, 24 मार्च को मेजबान देवघर के साथ दूसरा मैच एवं 25 मार्च को कोडरमा के साथ अंतिम लीग मैच है. उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी सह जिला पाकुड़ क्रिकेट संघ की अध्यक्ष निधि द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी.
पाकुड़ की बालिका क्रिकेट टीम देवघर के लिए हुई रवाना
पाकुड़. जिले की बालिका अंडर-23 क्रिकेट टीम रविवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के रवाना हुई.
