पाकुड़ बीएड के छात्रों ने झांकी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन : प्राचार्य

गणतंत्र दिवस पर आयोजित झांकी में पाकुड़ बीएड कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

पाकुड़ नगर. गणतंत्र दिवस पर आयोजित झांकी में पाकुड़ बीएड कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने छात्रों के प्रदर्शन को सराहा. कहा कि हमारे छात्रों ने गणतंत्र दिवस की झांकी में जो उत्कृष्टता दिखाई है, वह उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिचायक है. कहा कि छात्रों ने गणतंत्र दिवस की झांकी में जो शुद्धता, संवेदनशीलता और कला का प्रदर्शन किया है, वह उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत का प्रमाण है. यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उत्कृष्टता की मिसाल पेश कर रहे हैं. प्राचार्य डॉ कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग व बीएड कॉलेज संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटना पर आधारित झांकी का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल पर किया था. जहां उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >