अघिकारियों ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

महेशपुर में छठ पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन प्रखंड के तालाब-नदी घाटों की सफाई न होने से गंदगी भरी हुई है। बांसलोई नदी किनारे कई छठ घाट हैं जहां हजारों श्रद्धालु आते हैं, पर सफाई की कमी से परेशानी हो सकती है। महेशपुर के सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और थाना प्रभारी रवि शर्मा ने घाटों का निरीक्षण किया और छठ पूजा समितियों से समस्याएं जानीं। प्रशासन ने व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाटों तक रास्ते को जेसीबी से समतलीकरण कर स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाने की व्यवस्था कर ली है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रतिनिधि, महेशपुर. छठ पर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, पर प्रखंड के तालाब-नदी घाटों की साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. प्रखंड के बीच से गुजरने वाली बांसलोई नदी किनारे कई स्थानों पर छठ घाट मनाया जाता हैं, जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में अबतक सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गुरुवार को महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व थाना प्रभारी रवि शर्मा ने ग्वालपाड़ा, तिवारीपाड़ा- बगान घाट, शिवलल्ला घाट आदि जगहों का निरीक्षण किया. छठ पूजा समितियों से मिलकर समस्याएं जानी व कहा कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो या अप्रिय घटनाओं से निबटने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है. जेसीबी से समतलीकरण कराकर घाटों तक आने जाने वाले रास्ते को स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >