मुख्य सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी

अमड़ापाड़ा. अमड़ापाड़ा बाजार की मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. अमड़ापाड़ा बाजार की मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सड़क किनारे शेड बनाकर दुकान बढ़ाने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों को अंचल प्रशासन ने दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. सीओ औसाफ अहमद खां की ओर से आम सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि बाजार के मुख्य सड़क किनारे कई दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी शेड बनाकर सड़क की भूमि का उपयोग करना शुरू कर दिया है. इससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बन रही है. आवाजाही प्रभावित हो रही है. जारी सूचना में कहा गया है कि सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को संबंधित लोग स्वयं हटा लें. नहीं तो प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. सड़क किनारे रखे सामानों को जब्त भी किया जा सकता है. नोटिस जारी होने के बाद बाजार क्षेत्र में हलचल तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >