जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चौकीदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटा गंभीर

पाकुड़ में जमीन विवाद में चौकीदार की हत्या

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

शाम में हुआ था विवाद, रात में फिर भिड़े दोनों पक्ष

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की डुमरचिर पंचायत अंतर्गत निपानिया डुंगरिटोला में शनिवार की रात जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर गांव के चौकीदार दुखिया पहाड़िया की हत्या कर दी गयी, जबकि उनका पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब पांच बजे जमीन को लेकर चौकीदार दुखिया पहाड़िया का अपने पड़ोसी दुखिया पहाड़िया और कालू पहाड़िया से विवाद हुआ था. उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन रात करीब आठ बजे मृतक अपने पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया के साथ आरोपियों के घर पहुंच गया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी. बताया जाता है कि इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में चौकीदार दुखिया पहाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल के सिर में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. इधर, घटना के बाद आरोपी कालू पहाड़िया खुद अमड़ापाड़ा थाना पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. वहीं दूसरा आरोपी दुखिया पहाड़िया फरार बताया जा रहा है. घायल बड़ा कालू पहाड़िया को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

एसआइटी गठित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार : एसपी

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 17 मई को अमड़ापाड़ा के निपनिया गांव में 53 वर्षीय बड़ा दुखिया पहाड़िया की हत्या की सूचना मिली थी. मामले के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है. एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 22 वर्षीय कालू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने जमीन विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की है.

फोटो कैप्शन – मृतक दुखिया पहाड़िया, घायल बड़ा कालू पहाड़िया, मृतक दुखिया पहाड़िया का घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >